Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर प्रतिभा सिंह नाराज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछा- क्या पार्टी अपने नेताओं को भूल रही है?

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम और तस्वीर कार्यक्रम में नजर नहीं आने को लेकर कांग्रेस के भीतर नाराजगी के स्वर उठे हैं। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र से वीरभद्र सिंह का लंबे समय तक राजनीतिक जुड़ाव रहा, वहां आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद तक नहीं किया गया।

वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद रखने की अपील

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन को अभी अधिक समय नहीं बीता है। ऐसे में रोहड़ू जैसे क्षेत्र में उनकी तस्वीर पोस्टरों पर नहीं होना और मंच से उनका नाम तक नहीं लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी इस बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष ने वीरभद्र सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर नहीं लगाया था, तो पार्टी के दूसरे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहल कर सकते थे। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की परंपरा और विचारधारा गुटबाजी को बढ़ावा देने की नहीं रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के योगदान का सम्मान करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

प्रतिभा सिंह ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह नाहन और सिरमौर क्षेत्र में जाती हैं तो हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करना नहीं भूलतीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉ. परमार ने प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, उसी तरह वीरभद्र सिंह का भी हिमाचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष तथा उपलब्धियों को सम्मान के साथ याद रखें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहड़ू में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह को स्मरण नहीं किया जाना उनके लिए बेहद दुखद है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू दौरे के दौरान कई विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के साथ संवाद के अलावा एंटी-चिट्टा रैली भी हुई। वीरभद्र सिंह का रोहड़ू से गहरा राजनीतिक संबंध रहा और वह 1990 से 2007 तक पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहे थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...

पार्टी में विवाद: कुलचा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

बर्थडे बॉय अखिल जोशी ने वीडियो जारी कर दी सफाई, दावा- दोस्त गगन की रिवॉल्वर से अचानक चली गोली; डीसीपी बोले- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात नहीं आई सामनेअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी...

मौत के बाद भी इंसानियत की सेवा का संकल्प

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज इंसानियत की सेवा के लिए किया गया संकल्प जीवन के बाद भी समाज के काम आ सकता है। मरणोपरांत शरीर दान एक ऐसी नेक पहल है, जिससे मेडिकल शिक्षा, साइंटिफिक रिसर्च और भविष्य के डॉक्टरों की ट्रेनिंग में अहम योगदान दिया जा सकता है। यह बातसिविल सर्जन शहीद भगत सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.