Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धूलकोट भवन हादसा: सात मौतों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

summer express ,अंबाला। धूलकोट में 27 सितंबर को निर्माणाधीन तीन मंजिला अवैध भवन ढहने से सात लोगों की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने अंबाला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने अंबाला के उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को मामले से जुड़े तथ्यों और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट सुनवाई से एक सप्ताह पहले आयोग के समक्ष पहुंचनी चाहिए।

धूलकोट में हुए इस हादसे में निर्माणाधीन भवन अचानक भरभराकर गिर गया था। मलबे में कई श्रमिक दब गए थे। हादसे में सात श्रमिकों की मौत हुई थी, जबकि 12 अन्य घायल हुए थे। अमनदीप सिंह भाटिया की शिकायत पर मामले की सुनवाई करते हुए हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य (न्यायिक) कुलदीप जैन ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

आयोग ने नगर निगम आयुक्त से विशेष रूप से पूछा है कि हादसे वाले भवन का नक्शा सक्षम प्राधिकारी से विधिवत स्वीकृत था या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि निर्माण स्वीकृत भवन योजना और लागू भवन उपविधियों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं।

इसके अलावा भवन मालिक, बिल्डर, ठेकेदार, वास्तुकार और संरचनात्मक अभियंता से संबंधित पूरी जानकारी भी मांगी गई है। आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि हादसे से पहले निर्माण स्थल का सक्षम अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया था या नहीं। यदि निरीक्षण हुआ था तो उसकी रिपोर्ट और उसमें दर्ज टिप्पणियों की जानकारी भी आयोग को देनी होगी।

आयोग ने भवन के संबंध में जारी किए गए किसी भी नोटिस, निर्माण संबंधी उल्लंघन, ध्वस्तीकरण आदेश या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई का रिकॉर्ड भी मांगा है। इसके साथ ही स्वीकृत भवन योजना, निर्माण अनुमति, संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा के अनुसार, सभी संबंधित प्राधिकारियों की रिपोर्ट अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले आयोग को प्राप्त हो जानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, हड़ताल छोड़ सरकार के साथ मिलकर लड़ें कानूनी लड़ाई

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस फैसले के...

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान का अंतिम संस्कार, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे। विनोद की मौत के मामले में परिजनों ने भिवानी की बुलबुल किन्नर और उसके समर्थकों...

रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा

Summer express, रेवाड़ी। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। वीरवार से शुरू हुई हड़ताल के बीच बुधवार रात को ही कई बिजली कर्मचारी पावर सब स्टेशन छोड़कर चले गए। इसके...

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.