Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कंपकंपा उठा रोहतक: तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

रोहतक  | हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह करीब 6:10 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर अंदर थी।

हालांकि भूकंप की तीव्रता हल्की थी, लेकिन झटकों के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों के बीच दहशत जरूर देखी गई।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भूकंप लगातार सक्रियता दिखा रहा है। इससे पहले 11 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर समेत झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। और उससे ठीक एक दिन पहले उसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का शक्तिशाली झटका भी महसूस किया गया था।

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आता है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है।

भूकंप भले ही हल्के स्तर पर हो, लेकिन लगातार कंपन इस ओर संकेत हैं कि पृथ्वी की अंदरूनी परतों में हलचल जारी है। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे झटकों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपदा प्रबंधन के नियमों को समय रहते समझना और अपनाना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.