Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SIR के विरोध पर रणधीर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आंदोलन को बताया असंवैधानिक

summer express ,शिमला (संजू)। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन को असंवैधानिक बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रही है।

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ चुनावों में वोट चोरी के आरोप लगाती है और दूसरी ओर मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण की प्रक्रिया का विरोध कर रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की विरोधाभासी राजनीति बताया। उनके अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत चुनाव आयोग को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अधिकार प्राप्त है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि देश में पहले भी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है। उन्होंने 2002-2004 और वर्ष 2025 में हुए SIR का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना तथा सूची में मौजूद गलतियों को दूर करना है।

उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव परिणामों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। रणधीर शर्मा ने कहा कि ईवीएम के माध्यम से चुनाव जीतने पर कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है, लेकिन हार की स्थिति में चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस तथा पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी ईवीएम के माध्यम से चुनाव जीते हैं। ऐसे में हार के बाद ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि क्या वह अपनी चुनावी जीत पर भी सवाल उठाते हुए पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और बयानों में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

भाजपा विधायक ने प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बैलेट पेपर से हुए और इनमें भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली। रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी आंतरिक कमजोरियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए चुनाव आयोग को निशाना बना रही है।

उन्होंने कांग्रेस से आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की बात कही। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा मतदाता सूचियों की शुद्धता के साथ-साथ प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने के पक्ष में है। उनके अनुसार, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.