Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में 59वीं हरियाणा राज्य खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 850 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Summer express, पलवल, सुन्दर कुंडू। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को 59वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया और हुकुमचंद गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 22 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली। यह प्रतियोगिता लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं, क्योंकि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.