Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल की बहू हॉकी खिलाड़ी नेहा का जोरदार स्वागत, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

Summer express, करनाल, राकेश कुमार शर्मा। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को 44 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम की सदस्य और करनाल की बहू नेहा का करनाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी गई। नेहा की सफलता पर लोगों ने गर्व जताते हुए इसे देश और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताया।

स्वागत समारोह के दौरान नेहा ने मीडिया से बातचीत में अपने 22 साल के खेल सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। वह अब तक तीन एशियाई खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। हर बार उनका लक्ष्य देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना रहा, लेकिन इस बार पूरी टीम का उद्देश्य स्वर्ण पदक जीतना था। नेहा ने कहा कि तिरंगे के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा होना उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है।

नेहा ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग और समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने हर मुश्किल परिस्थिति में उनका साथ दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बाद मिली इस सफलता को वह अपने परिवार को समर्पित करती हैं। उनके अनुसार, यह पदक केवल खेल में मिली जीत नहीं, बल्कि परिवार के विश्वास और निरंतर सहयोग का भी परिणाम है।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर मैदान में उतरी थी और सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चीन की टीम को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि उसे हराना मुश्किल जरूर था, लेकिन नामुमकिन नहीं। भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखा और जीत हासिल की। नेहा ने कहा कि बड़े मुकाबलों में तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन मैदान पर उतरने के बाद खिलाड़ी का ध्यान पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर होना चाहिए।

नेहा ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना और वहां भी देश का परचम लहराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतेगी।

हरियाणा में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन पर नेहा ने कहा कि प्रदेश की खेल नीतियों और बेहतर माहौल का सकारात्मक असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। नेहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को सहयोग मिलने लगता है, लेकिन शुरुआत में अभ्यास करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी पर्याप्त सुविधाएं, संसाधन और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए। यदि ग्रास रूट स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले, तो वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.