Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं जया किशोरी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Summer express/ऊना, विकास –: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथा वाचिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां डालकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।मंदिर में पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद विधिपूर्वक हवन करवाया गया, जिसमें जया किशोरी ने पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

पहली बार माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचीं जया किशोरी

दर्शन के बाद जया किशोरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह पहली बार माता चिंतपूर्णी के दरबार में आई हैं। यहां पहुंचकर उन्हें बेहद आनंद और अलौकिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर परिसर के आध्यात्मिक वातावरण और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।इस दौरान जया किशोरी ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा को पिता कहकर संबोधित किया और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि रविंद्र शिंदा ने उन्हें माता के दर्शन करवाने के साथ-साथ इस पवित्र स्थल के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। जया किशोरी ने इच्छा जताई कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ दोबारा माता के दरबार में हाजिरी लगाने आएंगी।माता चिंतपूर्णी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद जया किशोरी शक्तिपीठ मां ज्वाला देवी और मां कांगड़ा देवी के दर्शन के लिए रवाना हो गईं। नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। धार्मिक स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, हड़ताल छोड़ सरकार के साथ मिलकर लड़ें कानूनी लड़ाई

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर सरकार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस फैसले के...

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान का अंतिम संस्कार, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी का गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी रही और बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम विदाई देने पहुंचे। विनोद की मौत के मामले में परिजनों ने भिवानी की बुलबुल किन्नर और उसके समर्थकों...

रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, कई इलाकों में ब्लैकआउट का खतरा

Summer express, रेवाड़ी। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने और निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। वीरवार से शुरू हुई हड़ताल के बीच बुधवार रात को ही कई बिजली कर्मचारी पावर सब स्टेशन छोड़कर चले गए। इसके...

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.