Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज

त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस मुलाजिमों के साथ बैठक कर उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगले एक महीने तक शहर के विभिन्न इलाकों में दिन और रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 85 पेट्रोलिंग वाहनों को तैनात किया गया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने कहा कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले मेलों, बाजारों, पार्कों, गुरुद्वारों और मंदिरों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस मुलाजिमों की तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ नाकाबंदी और रात की पेट्रोलिंग भी तेज की जा रही है। पीसीआर टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार गश्त करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें। शहर में मेले और अन्य कार्यक्रम आयोजित होने के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस मुलाजिम नियमित रूप से गश्त करें। संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाए। इसके साथ ही रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने और पीसीआर टीमों को अपने निर्धारित इलाकों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, बैठक में शहर के गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिस मुलाजिमों को निर्देश दिए कि वे संबंधित गुरुद्वारों के प्रधानों और मंदिरों के प्रबंधकों के साथ संपर्क बनाए रखें। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाए और जरूरत के अनुसार गुरुद्वारों में गोलक के नजदीक तथा मंदिरों में दानपात्रों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रबंधन से बातचीत की जाए। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और रात के समय विशेष गश्त करने के निर्देश दिए गए।

112 पर शिकायत मिलते ही तुरंत पहुंचेगी पुलिस

अधिकारियों ने पुलिस मुलाजिमों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और तुरंत कार्रवाई की जाए। शिकायतों का समाधान 10 मिनट के भीतर करने का हरसंभव प्रयास किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर आवश्यक जांच की जाए। जांच में किसी व्यक्ति के गलत गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोवंश अवशेष मिलने के विरोध में चंबा बंद, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

सिल्ला घराट प्रकरण को लेकर लोगों में रोष, बाजारों में पसरा सन्नाटा; आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के सिल्ला घराट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को चंबा शहर में हिंदू संगठनों और स्थानीय...

मंडी में नौकरी का मौका,11 पदों के लिए कल होंगे इंटरव्यू; 12,750 रुपये मिलेगा वेतन

टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को...

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके...

अंबाला में राष्ट्रीय थिएटर वर्कशॉप, आठ राज्यों के 20 युवा कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया है। इसी उद्देश्य के साथ अंबाला छावनी के फर्रुखा खालसा स्कूल में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से 40 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आवासीय थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, निजी सचिव ने बताया स्वास्थ्य ठीक

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह मंगलवार दोपहर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रातभर निगरानी में रखने की सलाह दी थी। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.