Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में नौकरी का मौका,11 पदों के लिए कल होंगे इंटरव्यू; 12,750 रुपये मिलेगा वेतन

टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय मंडी में होने वाले इन साक्षात्कारों के माध्यम से टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार 750 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की है।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में शुरू होंगे। भर्ती के तहत टीम लीडर के दो, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पांच, सर्विस एडवाइजर के दो और टेक्नीशियन के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि टीम लीडर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ सेल्स क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए 12वीं पास या स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है।चयनित उम्मीदवारों को 12,750 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पात्र युवाओं को औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के तहत अधिकतम 24 माह तक एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता भी मिल सकता है।साक्षात्कार में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है या निष्क्रिय है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण या नवीनीकरण करवा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में नौकरी का मौका,11 पदों के लिए कल होंगे इंटरव्यू; 12,750 रुपये मिलेगा वेतन

टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को...

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके...

अंबाला में राष्ट्रीय थिएटर वर्कशॉप, आठ राज्यों के 20 युवा कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया है। इसी उद्देश्य के साथ अंबाला छावनी के फर्रुखा खालसा स्कूल में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से 40 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आवासीय थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, निजी सचिव ने बताया स्वास्थ्य ठीक

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह मंगलवार दोपहर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रातभर निगरानी में रखने की सलाह दी थी। इस दौरान...

खरखौदा में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दिल्ली मार्ग पर लगा जाम

Summer express, खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक हरनाथ की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.