टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन
Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय मंडी में होने वाले इन साक्षात्कारों के माध्यम से टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार 750 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में शुरू होंगे। भर्ती के तहत टीम लीडर के दो, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पांच, सर्विस एडवाइजर के दो और टेक्नीशियन के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि टीम लीडर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ सेल्स क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए 12वीं पास या स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है।चयनित उम्मीदवारों को 12,750 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पात्र युवाओं को औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के तहत अधिकतम 24 माह तक एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता भी मिल सकता है।साक्षात्कार में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है या निष्क्रिय है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण या नवीनीकरण करवा सकते हैं।