Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम तैयार कर रही सरकार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने काजा सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से किया संवाद, छात्रावास और स्कूल भवन के सुधार का दिया आश्वासन

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में नैतिक शिक्षा शुरू करने जा रही है। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। नैतिक शिक्षा विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री आज काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने, लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल में बेहतर सुविधाओं और छात्रावासों के विकास पर जोर

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। एक छात्रा ने बताया कि स्कूल में 85 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें 46 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। उन्होंने छात्रावास में रसोइये, सफाई कर्मचारी और महिला वार्डन की कमी का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। शिक्षकों के लिए भी अलग आवासीय ब्लॉक तैयार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर स्कूल विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विद्यार्थियों ने कक्षाओं में ठंड और पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण पढ़ाई में आने वाली परेशानियों को भी सामने रखा। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन और अन्य सुविधाओं के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने स्कूल को बेहतर स्वरूप देने और अगले शैक्षणिक सत्र तक इसे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित करने की जानकारी दी।

पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

एक छात्रा ने पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा, तभी हम भी बचेंगे। विद्यार्थियों ने स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के स्पीति क्षेत्र में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त करने से उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।

पर्यटन और कौशल प्रशिक्षण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

स्पीति घाटी के पर्यटन विकास से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। प्रदेश सरकार यहां पर्यटन संबंधी विभिन्न परियोजनाओं को विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल दिवस के आयोजन के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। यहां आइस हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए घाटी से बाहर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पर्यटन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित थीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.