Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी मंडी में बारिश से भीगा किसानों का धान, खरीद में देरी से बढ़ी परेशानी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी की अनाज मंडी में तड़के हुई झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खुले में पड़ा धान बारिश के पानी से भीग गया, जबकि कुछ धान पानी के साथ नालियों में बहता नजर आया। किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद में देरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और धान की धीमी लिफ्टिंग के कारण उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडी में पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण उनकी फसल बारिश की चपेट में आ गई।

किसानों के मुताबिक, वे कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं होने और खरीद प्रक्रिया धीमी रहने के कारण उनकी फसल समय पर नहीं खरीदी जा सकी। किसानों का कहना है कि सरकार ने धान की खरीद शुरू करने में देरी की और इसके बाद पोर्टल में बार-बार आने वाली तकनीकी दिक्कतों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। मंडी में तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और फसल की लिफ्टिंग धीमी रहने से धान की बोरियां बारिश में भीग गईं।

किसानों ने बताया कि खुले में रखी फसल को बारिश से बचाने के लिए उन्हें खुद ही तिरपाल का इंतजाम करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बारिश के कारण धान को दोबारा सुखाने की जरूरत पड़ेगी, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ेंगे। किसानों के अनुसार, सरकार 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद करने की बात कह रही है, लेकिन बारिश में भीगने के बाद फसल को निर्धारित नमी के स्तर तक लाने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।

मंडी में चार दिनों से अपनी फसल लेकर बैठे एक किसान ने बताया कि धीमी खरीद के चलते उसका धान समय पर नहीं उठाया गया। बारिश के दौरान करीब एक क्विंटल धान पानी में बह गया। किसान ने सवाल उठाया कि उसकी फसल को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा। किसानों ने सरकार और मंडी प्रशासन से खरीद प्रक्रिया तेज करने, धान की जल्द लिफ्टिंग कराने और शेड खाली करवाने की मांग की है, ताकि खुले में पड़ी बाकी फसल को खराब होने से बचाया जा सके।

इस मामले में मार्केट कमेटी अंबाला के सचिव नीरज भारद्वाज ने बताया कि जो किसान देरी से फसल लेकर मंडी पहुंचे हैं, उनके रजिस्ट्रेशन में कुछ देरी हुई है। इसके बावजूद किसानों की सुविधा के लिए मैन्युअल पास भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की ओर से तिरपाल की व्यवस्था की गई है, लेकिन अचानक बारिश होने के कारण खुले आसमान के नीचे रखी कुछ फसल भीग गई। उन्होंने बताया कि भीगे हुए धान को सूखने के बाद खरीदा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.