Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खुफिया एजेंसियों की सूचना पर जीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

बिना बिल सामान ले जा रहे वाहन चालकों से डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के मैहरे क्षेत्र में खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर जीएसटी विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 350 किलोग्राम पनीर से भरे ट्राले को जांच के लिए रोका। पंजाब से कांगड़ा की ओर जा रहे इस वाहन में लदे पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की जांच की। मौके पर की गई शुरुआती जांच में पनीर के सैंपल सही पाए गए, जबकि विस्तृत जांच के लिए नमूने लैब भेजे गए हैं। जांच के बाद वाहन को जाने की अनुमति दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से पनीर की गुणवत्ता को लेकर इनपुट मिलने के बाद जीएसटी विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैहरे क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान पंजाब से आ रहे पनीर से लदे ट्राले को रोककर उसकी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर में मिलावट की आशंका को देखते हुए मौके पर प्रारंभिक परीक्षण किया। आयोडीन और अरहर दाल पाउडर सहित अन्य तरीकों से यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसी संभावित मिलावट की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पनीर सही पाया गया। हालांकि, इसकी गुणवत्ता की पुष्टि के लिए नमूने लेकर विस्तृत जांच हेतु लैब भेजे गए हैं।उधर, जीएसटी विभाग ने भी मैहरे में काफी समय तक नाकाबंदी कर विभिन्न वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ वाहन बिना बिल के सामान ले जाते हुए पकड़े गए। इनमें कपड़े और अन्य सामग्री से लदे वाहन शामिल थे। इसके अलावा कबाड़ से भरे एक वाहन को भी जांच के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित वाहन चालकों के पास सामान के बिल नहीं मिले। विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहन मालिकों से करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावट पर अंकुश लगाना है। विभाग की ओर से खाद्य सामग्री की ढुलाई करने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है, ताकि लोगों तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंच सकें।हमीरपुर के फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए आने वाले समय में और भी चेक पॉइंट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री की नियमित जांच के माध्यम से मिलावट की आशंका पर कार्रवाई की जाएगी और लोगों की सेहत से जुड़े मामलों में सतर्कता बरती जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.