Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खैरपुर में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए लगाया PM2.5 सेंसर, पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना

Summer express, झज्जर। वर्ष 2023-24 में वायु प्रदूषण के हॉटस्पॉट रहे गांव खैरपुर में कृषि विभाग ने PM2.5 एयर क्वालिटी सेंसर स्थापित किया है। उप कृषि निदेशक, झज्जर के निर्देश पर लगाए गए इस सेंसर के माध्यम से गांव में वायु प्रदूषण के स्तर पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। इससे प्रदूषण की स्थिति का आकलन करने और पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की निगरानी में मदद मिलेगी।

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि फसल अवशेष जलाना वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है और कानूनन प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की ओर से 23 सितंबर से 23 नवंबर 2026 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. कौशिक के अनुसार, पराली जलाने पर जमीन के रकबे के आधार पर जुर्माना लगाया जा सकता है। दो एकड़ तक भूमि पर पराली जलाने के मामले में 5,000 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। इसके अलावा, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की सिफारिश भी की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना के तहत किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के लिए 1,200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष जलाने के बजाय उनके वैकल्पिक प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है।

डॉ. कौशिक ने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं और फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए उपलब्ध विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। इसलिए पर्यावरण और जमीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीजेपी नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, बीजेपी जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद और किसान मोर्चा अध्यक्ष...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंची मां चिंतपूर्णी के दरबार अमनदीप

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार...

नए जिलों के गठन से भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा लाभ: राजेश धर्माणी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

महम में डेढ़ साल की आस्था का निधन, माता-पिता ने नेत्रदान कर दो बच्चों को रोशनी देने की पहल की

Summer express, महम। रोहतक जिले के महम में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी डेढ़ साल की बेटी आस्था की मौत हो गई। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच माता-पिता दीपक परूथी और रीना ने नेत्रदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार को उम्मीद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.