Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में पति ने पत्नी की कस्सी से वार कर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Summer express, टोहाना। फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा स्थित चंदा सिंह ढाणी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 52 वर्षीय बलविंदर कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति निर्मल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा को सुबह करीब नौ बजे गांव के सरपंच के माध्यम से महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मृतका के भाई भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में अपने जीजा निर्मल सिंह पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी। पुलिस के अनुसार, वारदात रात करीब ढाई बजे हुई बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल टोहाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मनप्रीत पिछले चार वर्षों से इंग्लैंड में रह रहा है, जबकि बेटी विवाहित है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश में कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.