Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत की गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में वीरवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्टरी में छह लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आग पर काबू पाने के बाद दो मजदूरों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान राजेश और पवन के रूप में बताई गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के अधिकारी विनोद ढुल के अनुसार, आग वीरवार सुबह करीब चार बजे अकबरपुर बारोटा स्थित फैक्टरी के वेयरहाउस में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। फैक्टरी में गद्दे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली फोम और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग बुझाने के दौरान अंदर मौजूद सभी लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। फैक्टरी का टीन शेड गिरने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी आई। इसके बाद शेड हटाकर अंदर तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाने के बाद दो मजदूरों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों अमन और राजकुमारी ने आशंका जताई थी कि आग लगने के समय कुछ अन्य कामगार भी अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बचाव दल से अंदर मौजूद लोगों की तलाश करने की मांग की थी। शुरुआत में दमकल विभाग को किसी मजदूर के लापता होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन आग बुझने और मलबा हटाने के बाद तलाशी अभियान में दो शव मिलने से हादसे की गंभीरता सामने आई।

जानकारी के अनुसार, आग में झुलसे दो मजदूरों को बहालगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीजेपी नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, बीजेपी जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद और किसान मोर्चा अध्यक्ष...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंची मां चिंतपूर्णी के दरबार अमनदीप

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार...

नए जिलों के गठन से भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा लाभ: राजेश धर्माणी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

महम में डेढ़ साल की आस्था का निधन, माता-पिता ने नेत्रदान कर दो बच्चों को रोशनी देने की पहल की

Summer express, महम। रोहतक जिले के महम में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी डेढ़ साल की बेटी आस्था की मौत हो गई। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच माता-पिता दीपक परूथी और रीना ने नेत्रदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार को उम्मीद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.