Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में युवक की मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर हंगामा, तोड़फोड़ और मालिक से मारपीट

Summer express, लुधियाना। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच लुधियाना के काराबारा रोड पर एक युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। गुस्साए लोगों ने एक मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की और दुकान के मालिक के साथ मारपीट की। इस दौरान मेडिकल स्टोर मालिक के सिर पर चोट लगने की सूचना है।

मृतक की पहचान काराबारा निवासी साहिल ठाकुर उर्फ शैफी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि साहिल मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां लेकर आया था। उनका दावा है कि युवक अपनी नई पैंट मेडिकल स्टोर पर देकर उसके बदले नशे की गोलियां लेकर गया था। युवक की मौत की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर विरोध जताया। इसी दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई और मालिक के साथ मारपीट हुई।

दूसरी ओर, मनजीत मेडिकल स्टोर के संचालक जसविंदर कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक ने किसी अन्य प्रकार के नशे का सेवन किया हो सकता है, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां दिए जाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामला दरेसी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना सलेम टाबरी के प्रभारी जसबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर, एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी अनिल भनोट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों और मेडिकल स्टोर संचालक पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में सामने आए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीजेपी नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, बीजेपी जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद और किसान मोर्चा अध्यक्ष...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंची मां चिंतपूर्णी के दरबार अमनदीप

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार...

नए जिलों के गठन से भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा लाभ: राजेश धर्माणी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

महम में डेढ़ साल की आस्था का निधन, माता-पिता ने नेत्रदान कर दो बच्चों को रोशनी देने की पहल की

Summer express, महम। रोहतक जिले के महम में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी डेढ़ साल की बेटी आस्था की मौत हो गई। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच माता-पिता दीपक परूथी और रीना ने नेत्रदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार को उम्मीद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.