Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत से टकराने वालों को भुगतने होंगे अंजाम: अमित शाह

जयपुर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब भारत, उसकी सेना या उसकी सीमाओं से छेड़छाड़ करने वालों को इसका कड़ा जवाब मिलेगा और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

शाह जयपुर के दादिया गांव में आयोजित ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,
“पहले उरी, फिर पुलवामा और अब पहलगाम… हर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णायक कार्रवाई की है। ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवादियों को उनकी ही सरज़मीं पर खत्म कर दुनिया को संदेश दिया गया है – भारत अब चुप नहीं बैठता।”

ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र, कांग्रेस पर निशाना

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आतंकी हमले रोज़मर्रा की बात बन चुके थे, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ देश की सीमाओं को पहले से अधिक सुरक्षित किया है।

“मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णय लेकर यह साबित किया है कि भारत अब जवाबी कार्रवाई में देर नहीं करता,” शाह ने कहा।

सहकारिता आंदोलन को बताया भविष्य का रास्ता

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने अपने दूसरे मंत्रालय सहकारिता मंत्रालय को लेकर भी बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि “आने वाला 100 साल सहकारिता का है। हर गांव, हर किसान और हर गरीब तक यह आंदोलन पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसी सोच के साथ केंद्र ने स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है।”

उन्होंने सहकारिता को आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन का आधार बताते हुए कहा कि यह मॉडल भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.