Dharamshala, Rahul
जिला कांगड़ा में 20 जून से 16 जुलाई तक मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। महज 27 दिनों में करीब 130 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 89 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे 847 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
बारिश के कहर से 11 कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि 57 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। 11 पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान 19 लोगों की मौत और 15 मवेशियों की जान गई है।नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में अकेले 36 करोड़ रुपये का नुकसान रिकॉर्ड किया गया है।लोक निर्माण विभाग को 38 करोड़,हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड को 1 करोड़,कृषि विभाग को 13.57 लाख,और बागवानी विभाग को 2.57 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। बागवानी की 32 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।
शिल्पी बेक्टा, एडीएम कांगड़ा..“प्राकृतिक आपदा से हुए इस व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।