Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांव सुहाना में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन, रातभर गूंजे महामाई के जयकारे

{पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने ज्योति प्रचंड की रस्म अदा की, आयोजकों को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की
{गायक कुलजीत घित्ती ने रातभर किया महामाई का गुणगान, आयोजकों ने सिरोपा देकर किया मुख्य अतिथि का सम्मान
गुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली

मोहाली के सेक्टर-78 के अंतर्गत आते गांव सुहाना के वाल्मीकि मोहल्ले में स्वर्गीय माधो राम के परिवार द्वारा नगर निवासियों के सहयोग से विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागरण में ज्योति प्रचंड करने की रस्म इलाके के प्रमुख समाजसेवी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला मोहाली अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने अदा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय माधो राम के परिवार द्वारा किए गए धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने प्रबंधकों को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी भेंट की। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक कुलजीत घित्ती ने पूरी रात महामाई का गुणगान किया। उन्होंने माता रानी की सुंदर भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के दौरान श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण महामाई के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि पहलवान गिल ने गायक कुलजीत घित्ती की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, जागरण के आयोजकों ने मुख्य अतिथि पहलवान अमरजीत सिंह गिल को सिरोपा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस मौके पर बलविंदर सिंह बंटी, सुखा सुहाना, संजय ठाकुर, सिकंदर खान मटौर, सोनी सुहाना, जस्सी सुहाना सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी और माता रानी के श्रद्धालु उपस्थित रहे। जागरण का समापन महामाई की आरती और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव सुहाना में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन, रातभर गूंजे महामाई के जयकारे

{पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने ज्योति प्रचंड की रस्म अदा की, आयोजकों को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की{गायक कुलजीत घित्ती ने रातभर किया महामाई का गुणगान, आयोजकों ने सिरोपा देकर किया मुख्य अतिथि का सम्मानगुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली के सेक्टर-78 के अंतर्गत आते गांव सुहाना के वाल्मीकि मोहल्ले...

इकोसिटी-3 प्रोजेक्ट को लेकर पर्यावरण मंजूरी पर गमाडा सख्त, पर्यावरण मंजूरी की शर्तों का पालन करने के निर्देश

{पर्यावरण नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, शर्तों का उल्लंघन होने पर रद्द हो सकती है परियोजना की पर्यावरण मंजूरीगुरशरण सिंह/सागर पाहवासमर न्यूज | मोहाली ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने न्यू चंडीगढ़ में विकसित किए जा रहे इकोसिटी-3 प्रोजेक्ट को लेकर पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के...

भागवत का दावा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश

एजेंसी | नागपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर में विजयादशमी उत्सव के दौरान दावा किया कि भारत में भी बांग्लादेश, फ्रांस और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की कोशिशें हो रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी शक्तियां भारत को दबाव में रखना चाहती हैं और सत्ता परिवर्तन के जरिए...

सीएम मान ने पूछा- 2007 से 2017 तक नशा बढ़ता रहा, तब याद क्यों नहीं आई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे के मुद्दे पर पंजाब को घेरने के बजाय केंद्र को देश में मादक पदार्थों की सप्लाई रोकने और तस्करी नेटवर्क तोड़ने पर ध्यान देना...

झोटा के परिवार को इंसाफ मिलेगा: शाह

गुरदासपुर से मानसा तक नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परिवारों से मिले केंद्रीय गृह मंत्रीसमर न्यूज | मानसा/गुरदासपुरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया। दौरे का सबसे अहम पड़ाव मानसा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.