Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा CET: एडमिट कार्ड जारी, मिलेगी फ्री बस सुविधा

हरियाणा  | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। इसकी जानकारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी।

26 और 27 जुलाई को होगी परीक्षा

CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। चूंकि 27 जुलाई रविवार है, इसलिए 26 जुलाई यानी शनिवार को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

13 लाख से ज्यादा आवेदन, 1,350 परीक्षा केंद्र

इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 47 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए राज्य भर में 1,350 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

महिला अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा

सरकार ने महिला उम्मीदवारों के लिए एक खास पहल की है। महिला कैंडिडेट्स के साथ उनके परिवार का एक सदस्य भी परीक्षा केंद्र तक मुफ्त यात्रा कर सकेगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए रोडवेज की ओर से मुफ्त बस सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह परीक्षा न सिर्फ बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार का मौका है, बल्कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा भी भरने जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.