Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सोनोवाल ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाज पर सवार सभी 21 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। मंत्री के अनुसार, नाविकों की सुरक्षा और उनके कुशलक्षेम को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने भी ओमान के बुखा से करीब 11 समुद्री मील पश्चिम में हुई घटना की जानकारी दर्ज की। ‘टाइम्स कुवैत’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के कारण जहाज पर आग लग गई थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया। घटना के बाद टैंकर वहीं रुक गया और चालक दल के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना दी गई।

खाड़ी क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की यह हालिया घटनाओं में से एक है। इससे पहले 16 अक्टूबर को कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी एसटी 3’ पर भी होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी वस्तु से हमला हुआ था। उस जहाज पर 15 भारतीय नाविक सवार थे। उस समय भी सोनोवाल ने सभी भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने और किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी दी थी।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार व्यावसायिक जहाजों और नाविकों पर होने वाले हमलों की निंदा करता रहा है। भारत ने ऐसे हमलों को कानूनी और नैतिक रूप से अनुचित बताते हुए समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से व्यापार और माल परिवहन को सुरक्षित तथा निर्बाध बनाए रखने की आवश्यकता भी दोहराई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 24-25 अक्टूबर को बारिश के आसार, रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। खासकर रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार,...

त्रिपुरा के युवक से कथित नस्ली दुर्व्यवहार पर किरेन रिजिजू सख्त, कार्रवाई का भरोसा

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर पर त्रिपुरा के युवक के साथ कथित नस्ली दुर्व्यवहार करने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस इस मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उसे अपने कृत्य का परिणाम...

आजाद नगर में युवक और विवाहित महिला ने निगला जहर, युवक की मौत

Summer express, हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में शाम सहमति संबंध में रह रहे युवक और एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक के परिजन दोनों...

धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार को घेरा

Summer express, हिसार। हरियाणा में धान खरीद में देरी, मंडियों में अव्यवस्थाओं और फसल सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, लेकिन मंडियों में...

नशे की लत में पोते ने दादी के घर से चुराए लाखों के गहने, नग्गल पुलिस ने किए बरामद

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र के गांव मेहला में नशे की लत के चलते एक युवक द्वारा अपनी ही दादी के घर से गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। करीब 19 वर्षीय आरोपी सुल्तान सिंह ने कथित तौर पर घर में रखे संदूक से सोने के गहने चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.