Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी: क्या जल्द बनने वाले हैं दो नए जिले?

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है, ताकि इस दौरान जिलों, मंडलों और तहसीलों के पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय लिया जा सके। इस कमेटी की अगुवाई पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कर रहे हैं और जल्द ही कमेटी की अगली बैठक आयोजित होने की संभावना है।

दो नए जिलों की सबसे अधिक संभावना

अब तक कमेटी के पास कुल 5 क्षेत्रों से नए जिले बनाए जाने की मांग पहुंची है, लेकिन सरकारी मानकों पर हांसी (हिसार) और गोहाना (सोनीपत) ही खरे उतरे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं दो स्थानों को पहले चरण में जिला घोषित किया जा सकता है।

कहां-कहां से आईं जिला बनाने की मांगें?

  • हांसी (हिसार)
  • गोहाना (सोनीपत)
  • डबवाली
  • असंध
  • सफीदों

राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी गठित की है, जिसमें कृष्ण लाल पंवार के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा और श्याम सिंह राणा शामिल हैं।

जनगणना से पहले बदले जाएंगे जिले

भारत सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक कोई भी प्रशासनिक सीमा न बदली जाए, क्योंकि इसी अवधि में जनगणना 2026 की तैयारियां चलेंगी। ऐसे में हरियाणा को 31 दिसंबर 2025 तक जिलों की सीमाएं तय करनी होंगी, यही वजह है कि कमेटी का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या साल के अंत से पहले राज्य को दो नए जिले मिलेंगे?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.