ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला
Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए।
नीरज कुमार ने मां के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करने के लिए घुटनों के बल यात्रा करने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को पूरा करने के लिए वह हाथों में ज्योत लेकर कठिन रास्ते पर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और दोस्त भी उनके साथ मौजूद रहे और लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे।नीरज कुमार ने बताया कि वह ऊना जिले के रामपुर गांव के निवासी हैं और पहली बार इस तरह की कठिन यात्रा कर रहे हैं। मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा है। इसी आस्था के चलते उन्होंने घुटनों के बल मां के दरबार तक पहुंचने का निर्णय लिया।यात्रा के दौरान नीरज का समर्पण और विश्वास लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचकर उन्होंने माथा टेका और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर मां के भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाया।