Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए पुरुष और महिला पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इस दौरान हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार, हरियाणा कुमारी के साथ फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और मिट्टी कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार इस स्तर की राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनका रुझान खेल गतिविधियों की ओर बढ़ता है। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की खेल नीतियों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं। इसी का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हरियाणा खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एक मजबूत समाज की नींव है और युवा देश के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में खिलाड़ियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहेगा।

प्रतियोगिता के हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। उन्हें एक लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। हिसार के सुनीत ने रजत पदक के साथ एक लाख रुपये और रोहतक के भूपेंद्र ने कांस्य पदक के साथ 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।

हरियाणा केसरी ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के विपिन ने स्वर्ण पदक जीतकर एक लाख 51 हजार रुपये हासिल किए। झज्जर के हरदीप दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें एक लाख रुपये की राशि मिली। महरौली के पीयूष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

हरियाणा केसरी मिट्टी कुश्ती में झज्जर के रजत राठौर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक और एक लाख 51 हजार रुपये जीते। सोनीपत के अमरदीप कुमार ने रजत पदक के साथ एक लाख रुपये, जबकि फरीदाबाद के मोहित फौगाट ने कांस्य पदक के साथ 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

हरियाणा कुमार फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के दीपक ने स्वर्ण पदक जीतकर एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। महेंद्रगढ़ के परविंदर ने रजत पदक जीतकर 51 हजार रुपये और दादरी के दीपक ने कांस्य पदक के साथ 31 हजार रुपये हासिल किए।

हरियाणा कुमार ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के सचिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। जींद के सचिन दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 51 हजार रुपये मिले। रोहतक के विकास राणा ने कांस्य पदक जीतकर 31 हजार रुपये हासिल किए।

महिला वर्ग में हरियाणा केसरी के 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चरखी दादरी की काजल ने स्वर्ण पदक जीतकर एक लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। सोनीपत की कीर्ति ने रजत पदक जीतकर एक लाख रुपये और रोहतक की प्रियंका ने कांस्य पदक के साथ 51 हजार रुपये हासिल किए।

हरियाणा कुमारी महिला वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान ने स्वर्ण पदक जीतकर एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। भिवानी की पुष्पा ने रजत पदक के साथ 51 हजार रुपये और सोनीपत की जानवी ने कांस्य पदक जीतकर 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस चुनाव हारने के बाद मातम मना रही है, वोट चोरी रैली उसी का तरीका: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस मातम मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है...

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि...

हादसे में पैर गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, करनाल के नितेश कुमार ने पैरा एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। एक हादसे ने उनका पैर छीन लिया, लेकिन आगे बढ़ने का हौसला नहीं छीन सका। मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए करनाल के नितेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पैरा एशियन गेम्स में बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी के पुरुष एकल मुकाबले में स्वर्ण...

अबोहर में बेकाबू पिकअप ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Summer express, अबोहर (फाजिल्का)। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया...

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.