सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 27 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस दौरान एनआरसीएम, करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फॉरेस्ट कॉलोनी,चंबाघाट चौक, हिमालयन पाइप, दामकड़ी, जौणा जी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रावी बस्सी, हदेची, शेरपा रिजॉर्ट और बालू घाटी सहित कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, दार, फ्लाई, रिड़ीधार, कनाह बजनाल, नडोह तथा उपायुक्त आवास क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों में स्थित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और चंबाघाट स्थित मैसर्ज शिवालिक बाईमैटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।अभियंता ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव संभव है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है।