Facebook-f Youtube X-twitter

ऐतिहासिक जाखू मंदिर में 108 फीट प्रतिमा संग लहराया समरूप भगवा ध्वज

Shimla, 18 July

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित जाखू मंदिर में शुक्रवार को इतिहास रच दिया गया। विश्वविख्यात इस पावन स्थल पर पहले से विराजमान भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ अब 108 फीट ऊंचा भगवा ध्वज भी आस्था का प्रतीक बनकर लहरा रहा है। यह ध्वज श्रद्धालुओं के लिए एक और आस्था की प्रेरणा बना है।

इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इसे “आस्था और संस्कृति का पर्व” बताया और घोषणा की कि भविष्य में भगवान श्रीराम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा भी यहां स्थापित की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वन अधिनियम से जुड़ी कुछ अड़चनें हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, “जाखू मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। यहां स्थापित विशाल हनुमान प्रतिमा और अब फहराया गया भगवा ध्वज इस भूमि की भव्यता और गौरव को नई ऊंचाई देते हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.