Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मसयाणा जंगल में अवैध ब्लास्टिंग और भारी डंपिंग से मचा हड़कंप, वन विभाग ने काटी डैमेज रिपोर्ट

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर ज़िले के शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत चीलबाहल-कोहली टूलेन पैच पर मसयाणा जंगल में चल रहे अवैध निर्माण कार्य ने पर्यावरणीय संकट को जन्म दे दिया है। वन विभाग की जानकारी में आए इस मामले में मौके पर निरीक्षण किया गया, जहां पहाड़ी को 90 डिग्री की सीध में काटा गया है और कुणाह खड्ड में भारी डंपिंग की गई है, जिससे खड्ड का प्राकृतिक बहाव कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

वन विभाग ने इस गंभीर उल्लंघन पर डैमेज रिपोर्ट (डीआर) काटी है, लेकिन एनएचएआई और निर्माण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके से नदारद रहे। केवल सुपरवाइजर और मजदूर ही मौजूद पाए गए। कंपनी के कर्मचारियों ने ब्लास्टिंग की अनुमति होने का दावा किया, जबकि वन विभाग ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की।

लगातार हो रही ब्लास्टिंग से स्थानीय लोग डरे

स्थानीय लोग लगातार हो रही ब्लास्टिंग से भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि मसयाणा जंगल की पहाड़ी थर्राने लगी है और बरसात के पानी से मसयाणा चौक के पास गहरी झील बन गई है। पहाड़ी से निकले मलबे को सीधे कुणाह खड्ड में फेंका जा रहा है, जिससे जलनिकासी प्रभावित हुई है। खड्ड में बनाए जा रहे पुल के निर्माण के लिए भी मलबा डाला गया है, जिससे जलप्रवाह रुक गया है। पाइप डालकर बहाव बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन बरसात में पानी का भराव हो गया है।स्थानीय लोगों, जैसे अशोक कुमार और विजय शर्मा, ने प्रशासन और एनएचएआई की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मलबा दुकानों में घुस गया है, और जंगल के सैकड़ों पेड़ नष्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

वन विभाग का ये कहना

वन विभाग ने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में डंपिंग को लेकर डैमेज रिपोर्ट काटी जा चुकी है, और अब पुनः ऐसा किया जा रहा है। खड्ड के किनारे लगाई गई क्रेटवाल भी अपर्याप्त पाई गई है।गौरतलब है कि मसयाणा जंगल और कुणाह खड्ड क्षेत्र में हो रहा यह निर्माण कार्य न केवल पर्यावरणीय विनाश की ओर इशारा कर रहा है, बल्कि जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.