Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में नए जिलों की तैयारी तेज, साल के अंत तक हो सकता है बड़ा ऐलान

हरियाणा | हरियाणा में नए जिलों के गठन को लेकर हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। इस दिशा में गठित की गई कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को स्पष्ट संकेत दिए कि प्रदेश में 31 दिसंबर तक कई नए जिलों की घोषणा की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार को हिसार के हांसी, सिरसा के डबवाली, सोनीपत के गोहाना, गुरुग्राम के मानेसर और करनाल के असंध को जिला बनाने के प्रस्ताव मिले हैं। इसके अलावा सब-डिवीजन, तहसील और गांवों को तहसील में बदलने संबंधी कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नया जिला या तहसील बनाने के लिए तय मानक हैं और जहां ये मानक पूरे होंगे, वहां प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही, संबंधित क्षेत्र के उपायुक्त की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

कमेटी सभी प्रस्तावों पर मंथन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में इस साल के अंत तक हरियाणा के नक्शे में कई नए जिले जुड़ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.