Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP ने छोड़ा INDIA गठबंधन, संजय सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक से खुद को औपचारिक रूप से अलग कर लिया है। आगामी बैठक से पहले ही पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह न तो इस मीटिंग में हिस्सा लेगी और न ही अब इस गठबंधन का हिस्सा मानी जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने खुद इसकी पुष्टि की है।

संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित था। उसके बाद हमने दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों के उपचुनावों में अकेले लड़ने का फैसला किया। अब हम उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी ने यह निर्णय पहले ही ले लिया है।”

राजनीतिक समीकरणों पर असर

AAP के इस फैसले को INDIA ब्लॉक के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे वक्त में जब विपक्षी दल लोकसभा के बाद राज्यों में होने वाले चुनावों की रणनीति बना रहे हैं।

हालांकि, संजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि संसद जैसे राष्ट्रीय मंचों पर TMC, DMK जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों से विचारों का सहयोग बना रहेगा।

ED की कार्रवाई पर बीजेपी पर हमला

संजय सिंह ने बीजेपी पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, “बीजेपी कायरों की पार्टी है, जो केवल जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष को दबाना चाहती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

रॉबर्ट वाड्रा पर ED की चार्जशीट पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी 10 साल से ‘जीजाजी’ चिल्ला रही है, लेकिन आज तक कुछ साबित नहीं कर पाए। यह उनकी नाकामी है।”

क्यों अहम है AAP का यह फैसला?

AAP का बाहर निकलना INDIA ब्लॉक की एकता और आगामी चुनावों की तैयारियों पर सीधा असर डाल सकता है। यह फैसला विपक्षी दलों की एकजुटता पर सवाल उठाता है, खासकर तब जब केंद्र की राजनीति में भाजपा के सामने एक मजबूत मोर्चा खड़ा करना जरूरी माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.