Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता पार्किंग शुल्क नहीं देगा। उनका आरोप है कि नगर निगम ने लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना ही पार्किंग शुरू कर दी है।
पंकज डाबर ने मांग की कि पार्किंग स्थल पर पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद ही वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूलने की व्यवस्था लागू की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में शुल्क वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने नगर निगम से व्यवस्था में सुधार करने और लोगों को जरूरी सुविधाएं देने की मांग की है।
कमान सराय में कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्किंग शुरू होने के बाद नगर निगम और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम कांग्रेस की मांग पर क्या कदम उठाता है और पार्किंग शुल्क को लेकर चल रहा विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।
इस मामले में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर और कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने भी अपना विरोध जताया है।