Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या पिछले चार वर्षों में किसी जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं अथवा निर्धारित कटऑफ तारीख तक पूरा कर लेंगे।
पंजाब के लिए यह तारीख 31 मार्च 2027 बताई गई है।
निर्देशों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग की आशंका को कम करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती पर भी नियम लागू होंगे। ऐसे अधिकारियों को पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए उपचुनाव के दौरान जिस जिले अथवा विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया था, वहां दोबारा तैनात नहीं किया जाएगा। पुलिस उपनिरीक्षकों सहित चुनाव सुरक्षा और पुलिस बल की तैनाती से जुड़े अधिकारियों पर भी संबंधित निर्देश लागू होंगे।
पुलिस, आबकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी इन नियमों के दायरे में रखा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का रंगारंग आगाज, सीएम मान ने किया उद्घाटन

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के बीच मंगलवार को जालंधर में हीरो पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बर्ल्टन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह...

सतपाल रायजादा का भाजपा पर पलटवार, बोले—‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर किए गए व्यंग्य पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध की शुरुआत भाजपा नेताओं ने की है, इसलिए कांग्रेस माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर रहेगा जोर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.