Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में सड़कों पर उबल रहा गुस्सा, 1600 जगहों पर प्रदर्शन

अमेरिका  | अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित नीतियों के खिलाफ देशभर में विरोध की लहर उठ गई है। बीते दो दिनों में अमेरिका के 50 राज्यों के 1600 से ज्यादा स्थानों पर हजारों लोग ‘गुड ट्रबल लाइव्स ऑन’ नामक राष्ट्रीय आंदोलन के तहत सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शनों में ट्रंप की इमिग्रेशन, स्वास्थ्य सेवाओं और लोकतंत्र विरोधी फैसलों को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखी गई।

न्यूयॉर्क, अटलांटा, सेंट लुइस, ओकलैंड और एनापोलिस जैसे प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों ने बैनर, तख्तियां और नारेबाजी के जरिए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने फेडरल इमारतों के बाहर धरना दिया और सड़कों को अवरुद्ध किया।

जॉन लुईस को समर्पित आंदोलन

यह विरोध प्रदर्शन केवल ट्रंप की नीतियों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह दिवंगत नागरिक अधिकार नेता जॉन लुईस को श्रद्धांजलि भी था। आंदोलन का नाम ‘गुड ट्रबल’ लुईस की उस अपील से प्रेरित है जिसमें उन्होंने कहा था, “अच्छी परेशानी में पड़ो, ज़रूरी परेशानी में पड़ो और अमेरिका की आत्मा को बचाओ।”

‘लोकतंत्र खतरे में’ – प्रदर्शनकारियों का संदेश

प्रदर्शन से पहले ‘पब्लिक सिटीजन’ संगठन की सह-अध्यक्ष लीसा गिल्बर्ट ने कहा, “हम अपने लोकतंत्र के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के फैसले न केवल नागरिक अधिकारों को चोट पहुंचा रहे हैं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे को हिला रहे हैं।”

यह आंदोलन न सिर्फ ट्रंप की आलोचना है, बल्कि एक चेतावनी भी है कि अमेरिका का आम नागरिक अब चुप बैठने को तैयार नहीं। लगातार हो रहे विरोध यह संकेत दे रहे हैं कि जनता अब जवाब मांग रही है – नीतियों का भी और नेतृत्व का भी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.