Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें – CM सुक्खू

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को छोटा शिमला स्थित लोक निर्माण विभाग के नए विश्राम गृह का लोकार्पण किया। यह भवन 4.15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जिसमें नौ विशेष कक्ष बनाए गए हैं। सुक्खू ने बताया कि सरकार ने इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा किया है और अब राज्य के सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा से जोड़ा जा रहा है। हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में अब आम नागरिकों और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए एक समान किराया दर निर्धारित की गई है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश को लेकर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, वह तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश का अधिकांश हिस्सा पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और खुला है। सुक्खू ने लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और हिमाचल आकर इसकी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।


सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

“कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिमाचल के पर्यटन को लेकर ग़लत जानकारी फैलाई जा रही है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रदेश सुरक्षित है और पर्यटक बेझिझक यहां आ सकते हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.