Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद रात को फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की ओर से फेज-10, फेज-11 और सेक्टर-67 के बाजारों व प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीमों को मुस्तैद किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही देर रात तक पेट्रोलिंग कर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद भी विभिन्न बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि लोग बिना किसी डर के त्योहारों की खरीदारी कर सकें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। अमन बैदवान ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को यूएई का सर्वोच्च सम्मान

एजेंसी | अबू धाबीसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के चालक दल के अन्य सदस्यों को असाधारण साहस व यात्रियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय’ का प्रथम श्रेणी सम्मान प्रदान किया।यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.