Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब पेड़ कटान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में देरी को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी प्रतिक्रिया

Shimla, Sanju

शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में सेब के पेड़ों की कटाई और वन भूमि पर कब्जे को लेकर उठे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की घोषणा के बीच, ठियोग के विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने सुप्रीम कोर्ट में समय पर पक्ष न रखने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था ताकि बेहतर न्याय मिल सकता।

राठौर ने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए थी, क्योंकि अब हजारों फलदार पेड़ काटे जा चुके हैं और कई लोग बरसात के मौसम में बेघर हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अतिक्रमण के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन पेड़ काटने जैसे कदम सावधानीपूर्वक और उचित समय पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन के महीने और सेब सीजन में इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं लगती।

राठौर ने यह भी बताया कि इस मामले पर आज शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक रखी गई है जिसमें वे स्वयं भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में इस तरह की मुहिम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय शुरू हुई थी और उन्होंने छोटे किसानों को राहत देने की बात कही थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह मामला अधर में रह गया।

ठियोग को मिलेगा विकास का नया मुकाम

राठौर ने ठियोग शहर को हाल ही में मिला राष्ट्रीय स्वच्छता अवॉर्ड मिलने पर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि आने वाले एक-दो वर्षों में ठियोग की गिनती देश के अग्रणी और सुंदर शहरों में हो। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें शहर का सौंदर्यकरण, सीवरेज सुविधा, जल आपूर्ति और सड़क नेटवर्क को और बेहतर करने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.