Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि दूरदराज के गांवों से किराया खर्च कर बीज लेने पहुंच रहे किसानों को हर दिन निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। दूसरी ओर, कृषि विभाग जिले में बीज का पर्याप्त स्टॉक होने और नई खेप पहुंचने का दावा कर रहा है।

किसानों के अनुसार वे पिछले कई दिनों से लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें बीज उपलब्ध करवाने के बजाय जल्द ट्रक पहुंचने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। कभी अगले दिन तो कभी परसों बीज आने की बात कही जाती है। इस तरह छह दिन बीत जाने के बावजूद केंद्र में वितरण शुरू नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें बीज की उपलब्धता और वितरण की सही तारीख तक नहीं बताई जा रही है।किसानों के लिए यह समस्या केवल बीज नहीं मिलने तक सीमित नहीं है। गेहूं की बिजाई का एक निर्धारित समय होता है। यदि समय पर खेतों में बिजाई नहीं हो पाती तो इसका सीधा असर फसल की बढ़ोतरी और पैदावार पर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है कि बीज के इंतजार में कहीं बिजाई का उपयुक्त समय ही न निकल जाए। किसानों ने विभाग से मांग की है कि सीजन शुरू होने से पहले ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार केंद्र के चक्कर न काटने पड़ें।

बारी निवासी उधो राम, सुहाड़ निवासी लाख राम और रमेश चंद सहित अन्य किसानों ने बताया कि वे छह दिनों से गेहूं का बीज लेने के लिए केंद्र पहुंच रहे हैं। हर बार कर्मचारियों की ओर से ट्रक आने का भरोसा दिया जाता है, लेकिन बीज उपलब्ध नहीं हो रहा। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करने और केंद्र में नियमित रूप से बीज वितरण शुरू करवाने की मांग की है।

कृषि विभाग ने 1800 क्विंटल नई खेप पहुंचने का किया दावा

उधर, कृषि विभाग का कहना है कि जिले में गेहूं की बिजाई के सीजन को देखते हुए पर्याप्त बीज उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार पहले से मौजूद 1300 क्विंटल बीज के अतिरिक्त 1800 क्विंटल गेहूं के बीज की नई खेप भी जिले में पहुंच चुकी है। इस खेप को विभिन्न सहकारी सोसायटियों और विकास खंडों में भेजा जा रहा है, ताकि किसानों को जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध करवाया जा सके।

जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने बताया कि किसानों को गेहूं का बीज 3300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जा रहा है। इस पर सरकार की ओर से 850 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 1200 से 1500 क्विंटल बीज की एक और खेप पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा किसानों को मूली, शलगम और पालक के बीज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू...

गुरुग्राम में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुग्राम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम के विधायक...

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन प्रमुख भोला सिंह

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भोला सिंह ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और भारतीय हॉकी टीम की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सचिन कालिया ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.