Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ

 रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क

Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये दोनों विभाग अभी तक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में भी उपलब्ध नहीं हैं। इन विभागों के शुरू होने से गंभीर मरीजों और पेट व पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को आधुनिक उपचार की सुविधा एक ही संस्थान में मिल सकेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों और संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. बृज शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने संस्थान में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने और नए पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान की है। इनमें सुरक्षा कर्मी, वार्ड अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, डाइटिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट, सीएसडी सुपरवाइजर और ड्राइवर सहित अन्य पद शामिल हैं। इससे अस्पताल के संचालन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा। कर्मचारियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए संस्थान को दो बसें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

क्रिटिकल केयर में गंभीर मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा

क्रिटिकल केयर विभाग में उन मरीजों का उपचार किया जाएगा, जिनकी स्थिति बेहद गंभीर होती है और जिन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत रहती है। इसमें वेंटिलेटर पर रखे गए मरीजों और आईसीयू में भर्ती रोगियों को विशेष देखभाल मिलेगी। फेफड़े, हृदय और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों के काम करना बंद करने, सांस लेने में गंभीर परेशानी, गंभीर संक्रमण, ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने और हार्ट फेलियर जैसी स्थितियों में यह विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा गंभीर हार्ट अटैक, अनियंत्रित धड़कन, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की गंभीर चोट और ब्रेन हैमरेज के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

जीआई सर्जरी से पेट और पाचन तंत्र के रोगों का होगा उपचार

जीआई सर्जरी विभाग में भोजन नली, पेट, छोटी और बड़ी आंत, लिवर, पित्ताशय और पैंक्रियाज से संबंधित बीमारियों का ऑपरेशन किया जाएगा। पेट, आंत, कोलन, लिवर, पैंक्रियाज और भोजन नली के कैंसर या ट्यूमर से पीड़ित मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा पित्ताशय की पथरी और गंभीर हर्निया जैसी समस्याओं का भी सर्जरी के माध्यम से उपचार संभव होगा। विभाग शुरू होने से मरीजों को इन जटिल ऑपरेशन के लिए अन्य बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क

संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसके लिए करीब 90 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो निजी अस्पतालों में होने वाले खर्च की तुलना में काफी कम है। संस्थान प्रबंधन ने इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

सीटीवीएस में भी शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

चमियाना के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में भी जल्द रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए रोबोटिक सिस्टम में अतिरिक्त आर्म उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला उठाया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीटीवीएस विभाग में रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन शुरू करने का रास्ता साफ हो सकता है।

एक साल बाद दोबारा शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी

संस्थान में करीब एक साल से बंद ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा अक्टूबर में दोबारा शुरू कर दी गई है। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा के अनुसार अब तक तीन मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। पहला ऑपरेशन छह अक्टूबर को कुल्लू निवासी मरीज का हुआ। दूसरा ऑपरेशन 27 अक्टूबर को 45 वर्षीय अमन गीसेदा का किया गया, जिन्हें पहले दो बार कार्डियक फेलियर हो चुका था। तीसरा ऑपरेशन 30 अक्टूबर को किया गया। मरीज के दिल में छेद था और एक वाल्व में लीकेज थी। ऑपरेशन के दौरान दिल का छेद बंद करने के साथ वाल्व भी बदला गया। तीनों ऑपरेशन सीटीवीएस और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक किए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.