Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सैनी का मास्टरप्लान, अब बदलेगा हरियाणा का भविष्य?

हरियाणा  | हरियाणा ने नीति और प्रशासन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का पहला ‘फ्यूचर विभाग’ गठित कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, ने इस फैसले को अमलीजामा पहनाया। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अब भविष्य को देखकर बनेगी नीति

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 21वीं सदी की सरकारें केवल आज के लिए नहीं, बल्कि कल की चुनौतियों के लिए भी तैयार होनी चाहिए। ‘फ्यूचर विभाग’ का उद्देश्य नीतियों को दूरदृष्टि, डेटा एनालिटिक्स और तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर बनाना है, जिससे हरियाणा आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सके।

युवाओं के लिए बनेगी भविष्य की योजनाएं

यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों को प्रदेश की नीतियों से जोड़ेगा और फ्यूचर स्किल्स पर केंद्रित योजनाएं बनाएगा। खासकर युवाओं को बदलते समय के हिसाब से तैयार करने के लिए यह विभाग गाइड की भूमिका निभाएगा।

जलवायु परिवर्तन से लेकर शिक्षा तक पर नजर

‘फ्यूचर विभाग’ का कार्यक्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल, ऊर्जा, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों का विश्लेषण कर सकारात्मक और समयबद्ध समाधान तैयार करना होगा। साथ ही यह अन्य विभागों की योजनाओं को समन्वय के साथ जोड़कर दीर्घकालिक रणनीति बनाएगा।

विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में हरियाणा की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ विजन की दिशा में हरियाणा का अग्रणी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह विभाग सिर्फ एक नीतिगत निकाय नहीं होगा, बल्कि यह हरियाणा की सोच और काम करने के तरीके को बदलने वाला संस्थान बनेगा।

शासन का नया युग शुरू

‘फ्यूचर विभाग’ को केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं बल्कि हरियाणा में सक्रिय और नवाचार आधारित शासन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह पहल राज्य को ‘प्रतिक्रियाशील’ से ‘प्रभावी शासन’ की दिशा में ले जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.