Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा की जूस दुकान में घुसा छह फीट लंबा अजगर, 45 मिनट की मशक्कत के बाद पकड़ा

Summer express, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। पिहोवा में एक जूस की दुकान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकान के अंदर करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। लगभग 10 किलोग्राम वजनी अजगर दुकान के पिछले हिस्से में बने एक बिल में जाकर छिप गया। उसे बाहर निकालने के लिए दुकान के कर्मचारियों को करीब 45 मिनट तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार बिल के आसपास खुदाई कर और अजगर पर कपड़ा डालकर उसे काबू किया गया।

जानकारी के अनुसार, गढ़ी सिंघा निवासी 40 वर्षीय मनजीत सिंह जूस पीने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान में घुस रहे अजगर पर अचानक उनका पैर पड़ गया। अजगर को देखते ही मनजीत सिंह घबरा गए और तुरंत अपना पैर पीछे खींच लिया। दुकान के अंदर विशालकाय अजगर दिखाई देने से दुकानदार, कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई।

अजगर को पकड़ने के लिए दुकान के कर्मचारियों ने प्रयास शुरू किए, लेकिन वह दुकान के पिछले कोने में बने एक बिल में घुस गया। कर्मचारियों ने उसे पीछे से पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन उसका अधिकांश हिस्सा बिल के अंदर होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने बिल के आसपास खुदाई शुरू की, ताकि अजगर को बाहर निकालने का रास्ता बनाया जा सके।

करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को बिल से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उस पर कपड़ा डालकर उसे सुरक्षित तरीके से काबू किया गया। बाद में अजगर को दुकान से बाहर ले जाकर ड्रेन की पटरी के पास छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद दुकानदार और ग्राहकों ने राहत की सांस ली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.