Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आतंक पर चीन का वार, पाक के लिए खतरे की घंटी?

बीजिंग | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चीन ने पहली बार कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। चीन ने न केवल हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा की है, बल्कि अमेरिका द्वारा लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को आतंकी घोषित किए जाने के फैसले का भी समर्थन किया है।

इस बयान को पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट झटका माना जा रहा है, जो लंबे समय से आतंकी संगठनों को पनाह देने के आरोपों से घिरा रहा है। हालाँकि, पाकिस्तान ने इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन रणनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चीन का यह बदला हुआ रुख उसके लिए असहज करने वाला संकेत है।

चीन ने क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करते हैं और 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि क्षेत्रीय देशों को आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कदम उठाने चाहिए ताकि एशिया में शांति और स्थिरता बनी रहे।

TRF पर चीन की सहमति और अमेरिका का कड़ा रुख

हाल ही में अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित किया था। यही संगठन पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ले चुका है। पाकिस्तान की मीडिया ने अमेरिका के इस कदम को “भारत की भाषा बोलना” बताया था, लेकिन अब चीन के समर्थन से पाकिस्तान की यह दलील भी कमजोर पड़ती दिख रही है।

संयुक्त राष्ट्र में पहले हटाया गया था TRF का नाम

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस हमले की निंदा का बयान तो जारी किया था, लेकिन पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों के कारण उस समय लश्कर और TRF का नाम उस बयान से हटा दिया गया था। अब चीन की ओर से सीधे TRF का समर्थन हटाना और अमेरिका के रुख को सही ठहराना, यह दिखाता है कि वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ रुख सख्त हो रहा है – और पाकिस्तान की कूटनीतिक स्थिति और भी मुश्किल में आ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.