Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दिसंबर तक छात्राओं को मिलेंगे 11 लाख से अधिक सैनिटरी पैड

Summer express, करनाल। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य और मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए दिसंबर 2026 तक की आपूर्ति का आदेश जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल 11 लाख 4 हजार 813 पैकेट सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे। इनकी आपूर्ति सीधे स्कूलों तक की जाएगी, ताकि छात्राओं को आसानी से यह सुविधा मिल सके।

निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सैनिटरी नैपकिन की खरीद सप्लाई एंड डिस्पोजल विभाग, पंचकूला की निर्धारित दरों के आधार पर की गई है। आदेश में नॉन-बेल्टेड विंग्स टाइप सैनिटरी नैपकिन शामिल किए गए हैं। प्रत्येक पैकेट में 10 पैड होंगे और जीएसटी सहित इसकी कीमत 20.50 रुपये तय की गई है।

इस पूरी आपूर्ति की जिम्मेदारी दो कंपनियों को सौंपी गई है। केरल की एम/एस एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को 8 लाख 14 हजार 308 पैकेट उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया है। वहीं, हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित एम/एस नुवो मेडसर्ज प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख 90 हजार 505 पैकेट की आपूर्ति करेगी। दोनों कंपनियों की ओर से कुल 11 लाख 4 हजार 813 पैकेट स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे।

निदेशालय ने जिलेवार मांग के अनुसार कंपनियों को आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 83,286 पैकेट की जरूरत बताई गई है। इसके अलावा सिरसा में 70,059, फरीदाबाद में 68,919, जींद में 59,553, फतेहाबाद में 56,046, सोनीपत में 54,759 और हिसार में 54,450 पैकेट की मांग दर्ज की गई है। मेवात में 52,224, पानीपत में 52,011, भिवानी में 52,440, पलवल में 41,805, रोहतक में 35,133, रेवाड़ी में 33,576, झज्जर में 33,012, महेंद्रगढ़ में 29,460, हांसी में 21,489 और चरखी दादरी में 16,086 पैकेट एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से पहुंचाए जाएंगे।

वहीं, नुवो मेडसर्ज प्राइवेट लिमिटेड को अंबाला में 41,505, कैथल में 59,313, करनाल में 64,068, कुरुक्षेत्र में 42,870, पंचकूला में 33,285 और यमुनानगर में 49,464 पैकेट की आपूर्ति करनी है। इस तरह प्रत्येक जिले की जरूरत के हिसाब से स्कूलों तक सैनिटरी नैपकिन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सैनिटरी नैपकिन की डिलीवरी सीधे स्कूल स्तर पर होगी। आदेश के साथ स्कूलवार मांग की सूची भी जारी की गई है। कंपनियों को भुगतान प्राप्त करने से पहले संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से डिलीवरी चालान का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य आपूर्ति में पारदर्शिता बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि निर्धारित संख्या में पैकेट वास्तव में स्कूलों तक पहुंचें।

सहायक निदेशक (एकेडमिक सेल) की ओर से जारी आदेश की प्रतियां संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई हैं। डीएमएस सुमित मान ने बताया कि स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उनके अनुसार, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा के अभाव के कारण कुछ छात्राओं को पढ़ाई प्रभावित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में ही पैड उपलब्ध होने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहन मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बिगड़ी हवा की सेहत, लुधियाना और पटियाला का AQI 200 के पार

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम में इस बदलाव के बीच राज्य की वायु गुणवत्ता...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर उपद्रवियों का हमला, हथियार छीनने की कोशिश

Summer express, अगरतला। त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के तीन जवानों पर तस्करों के एक समूह ने हमला कर दिया। सुबह हुई इस घटना में हमलावरों ने जवानों के साथ मारपीट की और डंडों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जवानों के हथियार छीनने का भी...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दिसंबर तक छात्राओं को मिलेंगे 11 लाख से अधिक सैनिटरी पैड

Summer express, करनाल। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य और मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए दिसंबर 2026 तक की आपूर्ति का आदेश जारी...

अंबाला कैंट में मंदिर के महंत से कथित बदसलूकी पर हंगामा, लोगों ने पुलिस चौकी घेरी

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी में देर रात हाथी खाना मंदिर के महंत के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से नाराज श्रद्धालुओं, शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने डॉग लवर वंशिका लाम्बा के खिलाफ प्रदर्शन किया और हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी का घेराव कर कार्रवाई की...

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में करनाल से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Summer express, करनाल। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनाल से 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सुनेहा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। वह करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी की रहने वाली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.