Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। राजीव भवन में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को शिमला से रामपुर के लिए रवाना किया गया। रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे। इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला से विधायक हरीश जनार्था, लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।  

 हर्षवर्धन चौहान ने सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा आघात बताया। उन्होंने कहा कि नंदलाल नेक इंसान थे और पार्टी में उनका बड़ा कद था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने पैरामिलिट्री में सेवाएं दीं और देश के बड़े नेताओं के सुरक्षा अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके जाने से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद वह लगातार लोगों से मिलते रहते थे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने एक वरिष्ठ राजनेता खो दिया है। नंदलाल अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने कहा कि एक ही विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीतना आसान नहीं होता, लेकिन नंदलाल ने अपने समर्पण और जनसेवा की भावना के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ठाकुर ने बताया कि वह बीते कल नंदलाल से मिलने गए थे और उनके परिजनों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नंद लाल का निधन प्रदेश और रामपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। नंद लाल केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि अर्धसैनिक बलों से भी जुड़े रहे और उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके बीमार होने के बाद से ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन उनका निधन बेहद दुखद है। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।

हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके निधन को प्रदेश और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नंद लाल के जाने से पार्टी और क्षेत्र ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.