Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल

शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मुफ्त जांच की सुविधा बंद होना बेहद चिंताजनक है।

जम्वाल ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार करीब 110 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने के चलते कंपनी ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सैंपल कलेक्शन सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ रहा है, जो सरकारी अस्पतालों में सस्ती अथवा मुफ्त जांच की सुविधा पर निर्भर हैं। अब उन्हें मजबूरी में निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ सकता है, जहां जांच का खर्च आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में शुरू की गई जनहितकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को जारी रखना वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की लापरवाही के कारण ऐसी सुविधाओं में रुकावट आना जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है।भाजपा नेता ने कहा कि मामला केवल कंपनी के भुगतान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। आईजीएमसी शिमला समेत कई सरकारी अस्पतालों में सामान्य जांच सेवाएं प्रभावित होने और कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कंपनी का कितना भुगतान बकाया है, कर्मचारियों को वेतन कब मिलेगा और मरीजों को निर्बाध जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि एक ओर प्रदेश के अस्पतालों में जांच सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी संसाधनों के राजनीतिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करनी चाहिए। जनता के स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से बढ़कर कोई राजनीतिक आयोजन नहीं हो सकता।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के साथ भुगतान विवाद का तत्काल समाधान किया जाए, कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और सभी प्रभावित अस्पतालों में जांच सेवाएं जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ बहाल की जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.