Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुवाहाटी होटल हत्याकांड का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Summer express, गुवाहाटी | असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में पांच लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बुधवार तड़के शिवसागर जिले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोगोई की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। आरोपी पर 26 अक्टूबर को होटल में पांच लोगों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 3:10 बजे शिवसागर जिले के गौरीसागर थाना क्षेत्र में रोंगमन ढाबा के पास फुलपानीचिगा में हुई। शिवसागर पुलिस की एक टीम गुवाहाटी से घनकांत गोगोई को एक पुराने मामले में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए जिले में ला रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।

शिवसागर की पुलिस अधीक्षक पापोरी चेतिया ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े ऋण धोखाधड़ी के एक लंबित मामले में गुवाहाटी की अदालत से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद पुलिस आरोपी को शिवसागर लेकर आ रही थी। रास्ते में गोगोई ने शौच जाने के बहाने वाहन रुकवाया और अचानक फरार होने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और एक अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, संघर्ष के दौरान सर्विस रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलीं, जिनमें एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद टीम के साथ मौजूद शिवसागर सदर थाना प्रभारी के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए अपनी सर्विस गन से गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घनकांत गोगोई घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ में शिवसागर टाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए शिवसागर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पांच लोगों की हत्या के मामले में वांछित था और उसके हिंसक व्यवहार को देखते हुए पुलिस टीम ने पहले से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हुए थे।

दरअसल, 26 अक्टूबर को गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि होटल की संपत्ति के प्रबंधन और नवीनीकरण पर होने वाले खर्च को लेकर घनकांत गोगोई और होटल मालिक के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए 26 अक्टूबर को एक बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

इस घटना में होटल की मालकिन हेलेना भराली (58), उनके बड़े भाई भूदेव भराली (65), बेटे देबर्षि कश्यप (39), बहू रिनिका कश्यप (30) और परिवार से जुड़े नारायण दास (48) की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, परिवार का ड्राइवर सत्येंद्र पाठक भी गोलीबारी में घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच के दौरान सामने आया था कि वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्तौल 16 अक्टूबर 2024 को दीमापुर स्थित स्वस्ति गन हाउस से खरीदी गई थी। इसके साथ 40 कारतूस भी खरीदे गए थे। पिस्तौल और कारतूस की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में Krsnaa लैब की सेवाएं बहाल, आज से फिर शुरू हुए फ्री टेस्ट

सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शुरू किया काम, IGMC में हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बनती है लैब की पेमेंट Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा को लेकर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। Krsnaa डायग्नोस्टिक्स लैब की सेवाएं आज से दोबारा शुरू...

दिवाली को लेकर हरियाणा के सरकारी अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक बेड रहेंगे आरक्षित

Summer express, चंडीगढ़ |  दिवाली के त्योहार के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसने, आंखों में...

अंबाला के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीते मेडल, जिला शिक्षा कार्यालय में हुआ सम्मान

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | खेल के मैदान में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और हॉकी में पदक हासिल किए। प्रदेश के विभिन्न जिलों...

पंचकूला स्कूल में घायल बच्ची PGI से डिस्चार्ज, समाजसेवी ने उठाया पढ़ाई का खर्च

Summer express, पंचकूला  | पंचकूला के एक स्कूल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुई मासूम बच्ची के परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय तक चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचाराधीन रहने के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब वह अपने माता-पिता के...

गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 शिकायतें पहुंचीं, 11 का मौके पर समाधान

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम जनता से जुड़ी कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.