Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

 निःशुल्क जांच सुविधा बंद होने से मरीज परेशान, सरकार तुरंत बहाल करे स्वास्थ्य सेवाएं : जयराम ठाकुर

निःशुल्क जांच सुविधा बंद होने से मरीज परेशान, सरकार तुरंत बहाल करे स्वास्थ्य सेवाएं : जयराम ठाकुर

Summer express/मंडी-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद ‘नो योर वोट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को शुद्ध करना है। इसका सीधा अर्थ है कि गलत नाम मतदाता सूची में शामिल न हों और किसी भी पात्र मतदाता का सही नाम सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की रैली में शामिल कई लोगों को एसआईआर की वास्तविक जानकारी तक नहीं थी। उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर गुमराह किया गया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और किसी को भी राजनीतिक दुष्प्रचार का शिकार न बनने दें।

वहीं जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के अस्पतालों में निःशुल्क जांच सुविधा बंद करवाकर मरीजों की परेशानियां बढ़ा रही है। बीते कल से प्रदेश के अस्पतालों में निःशुल्क जांच करने वाली लैब का कामकाज प्रभावित होने से मरीजों को बिना जांच इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। मजबूरी में लोगों को महंगी निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है। बिना जरूरी जांच के मरीजों का सही उपचार संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार कमजोर किया है। पहले हिमकेयर योजना को प्रभावित किया गया और अब निःशुल्क जांच सुविधा पर भी संकट खड़ा हो गया है।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और अस्पतालों में निःशुल्क जांच सुविधा तत्काल बहाल की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, खन्ना में AQI 293 पहुंचा, बढ़ा प्रदूषण का खतरा

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातों में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन का तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर, राज्य के कई शहरों में बढ़ता वायु...

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन गुजरने के बाद हुआ विस्फोट

Summer express, जयपुर | राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। घटना के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि धमाका ट्रेन के...

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, खेतों में मिला शव

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सरूरपुर गांव क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेतों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों...

त्योहारी सीजन को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए जिलेभर में लगाए 28 नाके

Summer express, पानीपत |  त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। त्योहारों के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण...

दिवाली से पहले रेवाड़ी की हवा हुई जहरीली, AQI 310 पहुंचने से बढ़ी लोगों की चिंता

Summer express, रेवाड़ी  | दिवाली से पहले ही रेवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 310 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। सुबह से ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही। प्रदूषित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.