Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन कारोबार पर रिलायंस रिटेल का बड़ा दांव, एनालिस्टों ने भी दिखाई हरी झंडी

Summer express, मुंबई | रिलायंस रिटेल अपने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका और CLSA जैसे प्रमुख ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी की इस रणनीति पर सकारात्मक रुख जताया है। एनालिस्टों का मानना है कि रिलायंस रिटेल के लिए चालू वित्त वर्ष 2026-27 निवेश और कारोबारी पुनर्गठन का साल है। इन निवेशों का फायदा वित्त वर्ष 2028 और 2029 में मिलने और मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

रिलायंस रिटेल का निवेश मुख्य रूप से क्विक कॉमर्स, डार्क स्टोर नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। कंपनी ग्राहकों के नजदीक सामान उपलब्ध कराने और ऑनलाइन ऑर्डर की तेज डिलीवरी के लिए अपना नेटवर्क बढ़ा रही है। साथ ही, मौजूदा स्टोर नेटवर्क को कंसोलिडेट कर ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर है।

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार FY28 से मुनाफे में सकारात्मक योगदान देने लगेगा। बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक, कंपनी अल्पकालिक कमाई की वृद्धि के बजाय मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने को प्राथमिकता दे रही है। डार्क स्टोर का इस्तेमाल बढ़ने से आगे इनकी लाभप्रदता सुधर सकती है। वहीं, CLSA का मानना है कि ऑफलाइन कारोबार के कंसोलिडेशन और डिजिटल विस्तार से अगले दो वर्षों में EBITDA में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और प्रभुदास लीलाधर ने भी FY28-29 में बेहतर उत्पादकता और लाभप्रदता की उम्मीद जताई है।

इस बीच रिलायंस रिटेल के डिजिटल कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है। सितंबर तिमाही में जियोमार्ट का ऑनलाइन ग्रॉसरी कारोबार सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ा। कंपनी 1,000 से अधिक शहरों और कस्बों में फैले 5,000 से ज्यादा स्टोर के नेटवर्क का इस्तेमाल ऑनलाइन कारोबार बढ़ाने में कर रही है। बेहतर कारोबारी संभावनाओं वाली जगहों पर 303 नए स्टोर भी खोले गए। कंपनी का रजिस्टर्ड ग्राहक आधार 10 फीसदी बढ़कर 40 करोड़ के पार पहुंच गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, खन्ना में AQI 293 पहुंचा, बढ़ा प्रदूषण का खतरा

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातों में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन का तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर, राज्य के कई शहरों में बढ़ता वायु...

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन गुजरने के बाद हुआ विस्फोट

Summer express, जयपुर | राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। घटना के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि धमाका ट्रेन के...

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, खेतों में मिला शव

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सरूरपुर गांव क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेतों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों...

त्योहारी सीजन को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए जिलेभर में लगाए 28 नाके

Summer express, पानीपत |  त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। त्योहारों के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण...

दिवाली से पहले रेवाड़ी की हवा हुई जहरीली, AQI 310 पहुंचने से बढ़ी लोगों की चिंता

Summer express, रेवाड़ी  | दिवाली से पहले ही रेवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 310 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। सुबह से ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही। प्रदूषित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.