Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में भी एक्टिव हेल्थ सिस्टम, स्वास्थ्य मंत्रीशांडिल ने दिए निर्देश

शिमला | हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा है कि हाल ही में आई आपदा ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को भी प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 3 से 4 स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने आपात स्थिति में तेजी से काम करते हुए 16 से 17 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और वे खुद भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है कि लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

शांडिल ने जनता से बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को दवाइयों की जरूरत है, उन्हें तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।

‘केरल मॉडल’ से सुधरेगी हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि विभाग जल्द ही ‘केरल मॉडल’ को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेगा। हाल ही में केरल दौरे के दौरान उन्हें वहां की “रोगी मित्र योजना” समेत कई अच्छी स्वास्थ्य पहलें देखने को मिलीं, जिन्हें हिमाचल में लागू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि आपदा के बावजूद आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.