Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में रिश्वत का पर्दाफाश, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

चंडीगढ़ |   पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जसबीर कौर एक पटवारी से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई की गई।

सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत उठाया गया है। आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में जसबीर कौर का मुख्यालय फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में रहेगा और उनकी दैनिक उपस्थिति की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।

इतना ही नहीं, वीडियो में दिख रहे रिश्वत देने वाले पटवारी पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह छोटा कर्मचारी हो या वरिष्ठ अधिकारी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस...

अंबाला में 30 से अधिक विशेष बच्चों ने पैरा रोलर स्केटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष पैरा रोलर स्केटिंग चयन ट्रायल में 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन बच्चों का सपना स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। ट्रायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.