Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, यमुनानगर। दिवाली की रात बस स्टैंड के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दुकान और गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर बने गोदाम से आग की लपटें दिखाई दीं। आग फैलती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और दुकान मालिक को सूचना दी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले दुकान की बिजली आपूर्ति बंद करवाई, ताकि करंट फैलने या किसी अन्य हादसे का खतरा न रहे। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान और गोदाम में रखा काफी सामान जल चुका था।

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.